यात्रा वृतांत - मेरी पहली हवाई यात्रा, भाग1

उत्तर से दक्षिण भारत की ओर - सफर 2 घंटे का भाग1 - नोएडा मेट्रो से दिल्ली एयरपोर्ट तक हवाई यात्रा हमारे लिए अब तक एक गहरे कौतुक और जिज्ञासा का विषय रही है। बचपन से ही घर-गाँव में आसमान में उड़ते हवाई जहाज, हेलीकोप्टर व जंगी जहाज देखते, तो आश्चर्य, रोमाँच और भय मिश्रित भाव से इनकी उड़ान निहारते रहते। कभी हम भी इस उड़ान का हिस्सा बनेंगे, तब यह सोचा न था। लेकिन कालक्रम में लगा कि अब यात्रा हकीकत बन सकती है, उसको फिल्मों से लेकर डोक्यूमेंट्रीज व फोटोज में देखकर, सुनकर एक धारणा बन रही थी कि आसमान से नीचे के दृश्य कैसे लगते होंगे, लेकिन प्रत्यक्ष इसका हिस्सा बनकर अनुभव करना एक अलग बात होगी, यह अहसास था। आज हमारी चिरप्रतीक्षित हवाई यात्रा का संयोग बन रहा था। हमारी यह पहली हवाई यात्रा थी। डोमेस्टिकर फलाइट के तहत इंडिगो हवाई सेवा से टिकट लिया गया था। सफर महज दो घंटे का था, दिल्ली से हैदरावाद का। हरिद्वार से नोएडा तक बस में और फिर नोएडा से हवाई अड्डे तक का सफर मेट्रो से तय होता है। दिल्ली में मेट्रो का सफर हमेशा ही स्वयं में एक रोचक एवं सुखद अनुभव रहता है। इस बार जाने से प