मंगलवार, 8 अप्रैल 2014

एक पथिक की अभिलाषा..


जीवन अगर एक रोमाँच...

जीवन अगर एक पहेली, समाधान इसका करना होगा,

जीवन अगर एक चुनौती, स्वीकार इसको करना होगा,

जीवन अगर एक स्वप्न, साकार इसे करना होगा,

जीवन अगर एक संग्राम, इसमें जूझ लड़ना होगा,

जीवन अगर उफनती धारा, इसमें कूद तैरना होगा,

जीवन अगर एक सागर, समर्थ नाव में चढ़ना होगा,

जीवन अगर एक संगीत, गहराई में इसके उतरना होगा,

जीवन अगर एक खेल, खिलाड़ी बन खेलना होगा,

जीवन अगर एक मरुथल, पार इसके चलना होगा,

जीवन अगर एक भ्रम, होश में इससे उबरना होगा,

जीवन अगर एक उपहार, सहेज कर इसे रखना होगा,

जीवन अगर एक वायदा, पूरा इसको करना होगा,

जीवन अगर एक रोमाँच, हर पल इसको जीना होगा,

जीवन अगर एक शिखर, आरोहण इसका करना होगा,

जीवन अगर एक संभावना, मूर्त इसको करना होगा,

जीवन अगर पूर्णता की डगर, हर कसौटी पर कसना होगा,

गिरि-कंदरा, अगम्य शिखर, वन-प्रांतर से बाहर निकल,

संतप्त जग में सुरसरि धार, हिमनद बन बहना होगा।।


4 टिप्‍पणियां:

चुनींदी पोस्ट

In the uplifting company of SWAMI VIVEKANANDA

Stick to your heartfelt CONVICTION, rest assured!                   1.      Be aware of your Divine essence & Love yourse...